वनस्पति
वनस्पतियों को तीन श्रेणी में बाँट सकते हैं…
पहली जो हवा में झूलती रहती हैं। इनमें सबसे कम दोष होता है जैसे लौकी आदि।
दूसरी हवा में तो नहीं झूलतीं लेकिन जमीन पर होती हैं जैसे काशीफल आदि। इनमें ऊपर झूलने वालियों से तो दोष ज्यादा पर जमीन के नीचे वालियों से कम।
तीसरी जो जमीन के अंदर होती हैं। इसमें सबसे ज्यादा दोष, इनमें त्रस जीव भी रहते हैं।
पहली वाली सात्विक, दूसरी राजसिक और तीसरी तामसिक।
मुनि श्री सौम्य सागर जी (जिज्ञासा समाधान – 11 अगस्त)




One Response
वनस्पति का उदाहरण दिया गया है वह पूर्ण सत्य है। अतः जीवन के कल्याण के लिए तामसिक वनस्पति से बचना परम आवश्यक है। 3