अनुमोदना
सुना है, किसी के दान आदि की अनुमोदना करने से उसके पुण्य का छठा भाग अनुमोदना करने वाले को मिलता है। क्या इससे कर्म-सिद्धांत खंडित नहीं होता?
नहीं, क्योंकि आपको दाता के पुण्य में से 6ठा भाग नहीं, वरन् उसके अतिरिक्त 16 प्रतिशत पुण्य मिलेगा।
छठा भाग कैसे तय किया ?
मन, वचन, काय, कृत, कारित, अनुमोदना: इन 6 में से आपने अनुमोदना की, सो दाता के पुण्य का छठा भाग आपको ऊपर से मिलेगा।
मुनि श्री सौम्य सागर जी (प्रवचन 1 मार्च)



