श्री राम
मुनिराज श्री राम के उदाहरण ज्यादा क्यों देते हैं ?
सब दर्शनों में श्री राम को मान्यता प्राप्त है।
जिनकी सबसे ज्यादा परीक्षाएं हुईं और उसमें सफलता प्राप्त की, उनमें श्री राम
अग्रणी हैं, उनको सामान्य व्यक्ति आसानी से समझ पाता है।
क्या इससे अन्य मत प्रशंसा का दोष नहीं लगता ?
जैन दर्शन के अनुसार राम तद्भव मोक्ष गामी है, इससे जैन दर्शन का ही प्रचार होता है। मुनिराज में कल्याण का भाव होता है इसीलिए जेलों में भी मुनिराज प्रवचन देते हैं। जहां उनके दिगम्बरत्व, अहिंसा और सात्विकता का प्रचार होता है।
मुनि श्री सौम्य सागर जी (जिज्ञासा समाधान- 26 फ़रवरी)
One Response
श्री राम का उदाहरण दिया गया है वह पूर्ण सत्य है। राम का चरित्र बहुत महत्वपूर्ण रहा है, इसके कारण उनका उदाहरण देना परम आवश्यक है।