टूटने पर……
जापान में कांच के कीमती बर्तन टूटने पर उसे सोने से जोड़ लेते हैं (Kintsugi Art द्वारा )तब बर्तन और सुंदर दिखने लगता है/ उसकी कीमत और बढ़ जाती है।
जीवन टूटने/ बिखरने पर अच्छी सोच से जोड़ कर ज्यादा खूबसूरत बनाया जा सकता है। ज़िंदगी का नया रूप पाने के लिये टूटना ज़रूरी है।
(अरविंद बड़जात्या)
One Response
उपरोक्त कथन सत्य है कि जीवन टूटने या बिखरने पर अच्छी सोच से जोडकर ज्यादा खुबसूरत बनाया जा सकता है, इसलिए नया रुप पाने के लिए टूटना जरुरी है! जिन्दगी में सफल होना है, तो जीवन में अच्छी सोच एवं सकारात्मक भाव होना चाहिए!