पूर्वाग्रह
एक धर्म गुरु टापू पर अकेला रह गया। सालों बाद टापू पर एक जहाज पहुँचा। गुरु ने धार्मिक क्रियायों के लिए दो धर्म-स्थल बना लिए थे, एक अपने लिए दूसरा अपने ही धर्म के दूसरे मतावलम्बियों का।
दूसरा क्यों बनाया ?
अपने को याद दिलाने के लिए कि दूसरे स्थल पर मुझे कभी नहीं जाना है।
डॉ.(ब्र.) नीलेश भैया




One Response
पूर्वाग्रह को परिभाषित किया गया है एवं उदाहरण दिया गया है वह पूर्ण सत्य है। अतः जीवन के कल्याण हेतु पूर्वाग्रह से बचना परम आवश्यक है।