भगवान का नाम

एक ग्वालन लोगों को नाप नाप कर दूध दे रही थी बदले में पैसे ले रही थी ।
पास ही एक साधु हाथ में माला ले भगवान के नाम की जाप शुरू करने की तैयारी कर रहे थे । उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति को ग्वालन ने बिना पैसे लिए, बिना नापे, बड़ा बर्तन पूरे उ दूध से भर दिया । पता लगा
कि वह व्यक्ति उस ग्वालन का प्रेमी था ।
साधु ने माला छोड़ दी- “मैं अपने परम प्रेमी का नाम गिन गिन कर लेता हूँ, बदले में मोक्ष आदि की चाहना भी करता हूँ, मुझसे तो यह ग्वालन अच्छी है” ।

(ब्र.रेखा दीदी)

Share this on...

One Response

  1. भगवान् किसी को कुछ देते नहीं है। भगवान का नाम लेने पर अपने कर्मों की निर्जरा होती है। अतः भगवान से कभी अभिलाषा नहीं रखना कि वह आपको मोक्ष दिला सकते हैं लेकिन भगवान के बताए मोक्ष मार्ग के रास्ते पर चलना एवं पुरुषार्थ करना आवश्यक है। भगवान् से प़ेम रखने पर ग्वालिन की तरह परिणाम अवश्य मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This question is for testing whether you are a human visitor and to prevent automated spam submissions. *Captcha loading...

Archives

Archives
Recent Comments

November 16, 2021

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930