आरंभ
मुनियों के लिए दोपहर की क्लास के लिए घंटी बजती थी। 2013 में अमरकंटक में आचार्य श्री विद्यासागर जी ने बोला… जब सब मुनियों के कमरों में घड़ियां लगी हुई हैं तो यह घंटी का आरंभ भी क्यों ? क्योंकि दोपहर की क्लास तो सिर्फ़ मुनियों के लिए है, श्रावकों के लिए नहीं है। जब कहा गया कि घड़ियों में टाइम अलग-अलग होता है तो आचार्य श्री का उत्तर था… कमेटी से कहके सबके टाइम सेट करा लो ।
मुनि श्री सौम्य सागर जी (प्रवचन – 4 जुलाई)




One Response
Acharya shri ki kitni gehri soch thi ! Acharya shri ke charno me shat shat naman !