इंतज़ार
एक लघु फिल्म ने बहुतों को बोध कराया…
दो बुज़ुर्ग बैठे तीसरे मित्र का इंतज़ार कर रहे हैं।
5 मिनट बाद….
पहला…वह नहीं आया।
दूसरा.. आएगा।
यही वार्तालाप बार-बार दोहराकर 20 मिनट बाद लिखा आया… आप किसका इंतज़ार कर रहे हैं ? फिल्म तो समाप्त हो चुकी है !
हम किसका इंतज़ार कर रहे हैं ? अपनी फिल्म समाप्त होने से पहले कुछ Generate (शुभ कर्म) क्यों नहीं करते ?
या जो इंतज़ार जीवन भर किया वही आगे भी करना है ?
ब्र.(डॉ.) नीलेश भैया




One Response
इंतज़ार का उदाहरण दिया गया है वह पूर्ण सत्य है। अतः जीवन के कल्याण हेतु इंतज़ार उन कार्यों के लिए करना परम आवश्यक है,जो जीवन में उपयोगी होना चाहिए। जीवन में फालतू कार्यों का इंतज़ार करने से बचना परम आवश्यक है।