On an Old Man’s shirt was written a cute sentence
‘I Am Not 60 Years Old.., I Am Sweet 16 with 44 years Experience.’
That’s
ATTITUDE

(Parul – Delhi)

जिसे पाकर लगे कि अपने को पा लिया,
समझना कि वह अपना है;
जिसे पाकर लगे कि अपने को खो दिया,
तो मानना कि वह और भी अपना है ।

गुरु मुनि श्री क्षमा सागर जी

( जिसे खो कर लगे कि सब कुछ खो गया,
तो जानना वह सबसे ज्यादा अपना था )

जहाँ तरलता थी, मैं डूबता चला गया ;
जहाँ सरलता थी, मैं झुकता चला गया ;

संवेदनाओं ने मुझे जहाँ से छुआ,
मैं वहीं से पिघलता चला गया ।

पानी को कसकर पकड़ोगे तो वह हाथ से छूट जायेगा,
उसे बहने दोगे तो वह अपना रास्ता स्वयं बना लेगा ।

परिस्थितियों को भी सामर्थ्य से ज्यादा मत पकड़ना,
छोड़ने पर वे स्वयं समाधान ढूँढ लेंगी ।

(अरुणा)

Archives

Archives

April 8, 2022

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930