3 October के Times Of India में एक News आयी थी कि विश्व का सबसे बड़ा Nuclear Reactor, Sweden में है, उसको बंद करना पड़ा,
क्योंकि उसकी टरबाईन की पाईप में बहुत जैली फ़िश आ गयीं, उन्होनें उसे Block कर दिया ।

इस Message को अब हम अपने हिसाब से देखें –
शिवपुरी के पावर हाउस में जब मैं गया था, तो मैंने उनसे पूछा था कि मछलियों को टरबाईन में आने से आप कैसे रोकते हैं?
तो उन्होंने बताया कि 4″ by 4″ की एक जाली लगा देते हैं ।
इसका क्या मतलब ?
4″ by 4″ की जाली से बड़ी साईज की मछलियां, कछुऐ आदि रुक तो जाते हैं, पर वो घुट घुटकर मरते हैं ,
और उससे छोटे वाले टरबाईन के ब्लेड़ से कट जाते हैं ।

अत: यह संदेश लेना चाहिये कि बिजली के उत्पादन में बहुत हिंसा है,
तो कम से कम इतना तो अपन ध्यान रखें कि बिजली का प्रयोग कम करें ।
अपन इतना तो सोचें कि A.C. आदि का प्रयोग कम से कम करें, जिनमें बिजली बहुत ज्यादा लगती है और पर्यावरण भी खराब होता है ।
क्या अपन अहिंसा के मार्ग पर इतना सा काम शुरू नहीं कर सकते ?
इसमें थोड़ा सा प्रमाद कम करना होगा और थोड़ी सी सुविधायें कम करनी होंगी, इसमें क्या दिक्कत है !!

विद्यार्थी यदि आज ध्यान लगाकर पढ़ाई करेंगे तभी कल को ध्यान* कर पायेंगे ।

*धर्मध्यान/शुक्लध्यान

आचार्य श्री विद्यासागर जी

इंसान ने वक़्त से पूछा – मैं हार क्यों जाता हूँ ?
वक़्त ने कहा –
“धूप हो या छाँव हो, काली रात हो या बरसात हो ।
चाहे कितने भी बुरे हालात हों,
मैं चलता रहता हूँ, इसीलिये मैं जीत जाता हूँ ।
तू भी मेरे साथ चल, कभी नहीं हारेगा ।”

ज़िंदगी पल-पल ढ़लती है,
जैसे रेत मिट्टी से फिसलती है ।
शिकवा कितने भी हों फिर भी हर पल हंसते रहना,
क्योंकि ये ज़िंदगी जैसी भी है बस एक ही बार मिलती है ।

Archives

Archives

April 8, 2022

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30