मरणकाल में रुचिकर धार्मिक-क्रियाओं का ही स्मरण करायें ।
संसारी चीज़ों से वैराग्य करायें ।
यदि स्वाध्यायी हों तो ही आत्मबोध दें ।

सच्चा गुरु मिल जाये तो साधुता निभाना आसान हो जाता है ।
पर सच्चे गुरु की थाह लेना वैसा ही है जैसे कोई रस्सी में नमक का डेला बाँधकर समुद्र की थाह लेना चाहे ।

मुनि श्री प्रमाणसागर जी

“योग” मिलते हैं, उनका “उपयोग” अच्छे या बुरे में करना “प्रयोग” है ,
अच्छे में “सदुपयोग”, बुरे में “दुरुपयोग” ।
अच्छा स्वास्थ्य योग है, भोगों में लगना दुरुपयोग, धर्म में लगाना सदुपयोग ।

क्या झगड़े को आधे में रुकवाना न्यायसंगत है ?
क्योंकि एक पक्ष घाटे में रह सकता है !

अग्नि को किसी भी Stage पर बुझाना न्यायसंगत है ।
झगड़ा बढ़ने पर दोनों पक्ष घाटे में रह जाते हैं ।

चिंतन

नियम – कार को Left Side में चलाना,
उपयोग – ध्यान Driving से हटा तो दुर्घटना घटी,
प्रयोजन – कहाँ पहुँचना है !

जिनके जीवन में ये तीनों होते हैं वे ही मंजिल पर पहुँचते हैं ।

पुराने व्यक्ति और टेप रिकार्डर में एक सी समस्या होती है –
दोनों की सुई एक जगह/बात पर अटक जाती है ।
समाधान – जानकार/गुरु की सहायता से निकालना पड़ती है ।

चिंतन

छोटा सा जुगनू पूरे आकाश के अंधकार पर भारी पड़ जाता है ।
हमारे हृदय का अज्ञान भी ज्ञान के दीपक से समाप्त हो सकता है ।

मुनि श्री प्रमाणसागर जी

पुराने पुण्य को पाप में इन्वेस्ट करने पर पैसा कमाया जाता है ।
तो कम से कम, पाप से कमाया हुए पैसे को पुण्य में इन्वेस्ट करके भविष्य के लिये तो पुण्य संजोलो ।

कितना चल लिये मत पूछो, कितना चलना है, यह भी मत पूछो;
बस नीचे निगाह करते हुये (जीव रक्षा करते हुये) चलते रहो, मंज़िल अपने आप सामने आ जायेगी ।

आचार्य श्री विद्यासागर जी

घर के मुखिया की हालत उस टिन के शैड जैसी होती है जो बारिश, तूफान, ओलावृष्टि सब झेलता है, लेकिन उसके नीचे वाले कहते हैं कि यह शोर बड़ा करता है और गरम भी जल्दी हो जाता है।

(डॉ.पी.एन.जैन)

Archives

Archives
Recent Comments

April 8, 2022

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30