यूँ ही एक छोटी सी बात पे,
ताल्लुकात पुराने बिगड़ गए,
मुद्दा ये था कि सही “क्या” है ?
और वो सही “कौन” में उलझ गए ।

(मेहुल)

अपना संपूर्ण जीवन देकर
‘पानी’ वृक्ष को
बड़ा करता है…,

इसलिए शायद “पानी” लकड़ी को
कभी डूबने नहीं देती..

माता पिता की भी यही भूमिका है हमारे जीवन में !

(धर्मेंद्र)

हमारी प्रगति क्यों नहीं हो रही ?
हममें अवगुण ही नहीं, गुण भी एक से एक अच्छे हैं/पूर्व में रहे भी हैं;
पर हम उनकी सुरक्षा नहीं कर पाए/उन्हें बढ़ा नहीं पाए ।
इसी लिए जहाँ थे, वहाँ से नीचे चले जा रहें हैं;
क्योंकि किसी भी स्थिति में रुके नहीं रह सकते ।

Archives

Archives

April 8, 2022

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930