सेना जब पुल से पास होती है तब कदम मिलाकर नहीं चलते वरना एक साथ कदम-ताल से पुल भी उसी ताल में हिलने लगता है और टूटने की संभावना हो जाती है ।

चिंतन

पीपल के पत्तों जैसा ना बनो, जो वक़्त आने पर सूख कर गिर जाते हैं,
बनो तो मेंहदी के पत्तों जैसा बनो, जो खुद पिस कर भी दूसरों की ज़िंदगी में रंग भर देते हैं ।

श्री कल्पेश भाई

पेड़ को पत्थर मारो, वह फल देता है ।
मनुष्य पेड़ को पत्थर मार कर, उससे फल लेता है ।

विचार करें !
पेड़ और मनुष्य को इन क्रियाओं का क्या क्या फल मिलेगा ?

चिंतन

आचार्य श्री विद्यासागर जी से जब श्री अन्ना हजारे के बारे में टिप्पणी माँगी तो उन्होंने कहा –
“जो काम अरबपति, करोड़पति नहीं कर पाए वो हज़ारपति कर रहा है ।”

आचार्य श्री विद्यासागर जी

Archives

Archives
Recent Comments

April 8, 2022

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031