जब लगे कि – सब दरवाजे बंद हो गये हैं,
तब सोचना – बाहर तूफान आ रहा होगा, मेरे लिये यही safe है ।

(सुश्री प्रांशी)

पूज्य गुरूवर मुनि श्री के मंगल प्रवचन जिनवाणी चैनल पर प्रात: 10.30 बजे, सायं 5:25बजे एवं रात 9.15 प्रसारित हो रहे हैं ।
मंगल प्रवचन सुनकर धर्मलाभ लें ।

बिजली की बचत के समर्थन में कारण बताये जाते हैं –
1. देश में बिजली की कमी
2. बचत
3. वातावरण की सुरक्षा ( खास तौर से Thermal power में )

पर अहिंसा का कारण चर्चा में बहुत कम आता है,
जबकि अहिंसक समुदाय के लिये ये बहुत महत्वपूर्ण है ।
बिजली चाहे किसी भी प्रकार से उत्पादित हो, हिंसा तो बहुत होती ही है ।
Atomic और Thermal power में पानी को उबालकर भाप बनाई जाती है, जिससे Turbines चलतीं है ।
विचार करें ! बिना छने पानी में कितने जीव मरते होंगे ?
Hydraulic power में भी पानी को turbine में भेजने से पहले बड़े बड़े जीव जाली में फंस कर या trap हो कर मर जाते हैं, छोटे छोटे जीव turbine में जाकर कट कट कर मरते हैं।
Solar energy में हिंसा सबसे कम है ।

उपरोक्त कारणों को देखते हुये क्या हमको बिजली की खपत कम से कम नहीं करना चाहिये ?

चिंतन

राजा को अपना उत्तराधिकारी चुनने में दुविधा हो रही थी – एक तरफ युवराज था जो की कम योग्य था, दूसरी तरफ पुरोहित का बेटा, जो बहुत योग्य था ।
राजा ने गुरु से सलाह ली और अपनी दुविधा बताई – एक अपना बेटा है और दूसरा पराया, पर है अधिक योग्य ।

क्या करूं ?

गुरु – शरीर के रोग अपने ही होते हैं,
पर उनका उपचार बाहरी जड़ीबूटियों से ही किया जाता है, क्योंकि उनमें बहुत गुण होते हैं ।

Chirping sparrow : April – June 2011

Archives

Archives
Recent Comments

April 8, 2022

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031