बहुत अच्छे तथा बहुत बुरे में भी कई समानताऐं होती हैं ।
जैसे बहुत कम प्रकाश में दिखता नहीं है, बहुत ज्यादा प्रकाश में भी नहीं दिखता है ।
बहुत कम Frequency सुनायी नहीं देती है, बहुत ज्यादा भी नहीं ।

बहुत बुरों में से उन बातों को ग्रहण कर सकते हैं ,जो अच्छों में भी हैं ।
जब ऐसा दॄष्टिकोण होगा तब हम – बुराई से दूर रहेंगे और बुरों से घृणा नहीं करेंगे ।

(श्री गौरव)

एक आदमी सत्संग से हमेशा दूर भागता था, गुरू को आगे आगे के समय देता रहता था । एक दिन वह मर गया, गुरु शमशान घाट पर उसे सत्संग सुनाने लगे ।
लोग हँसने लगे और बोले – मुर्दा क्या सुनेगा ।
गुरू – मुर्दे के बहाने तुम ज़िंदों को सत्संग सुना रहा हूँ ।
ऐसे ही समय निकल जायेगा, समय रहते सत्संग कर लो ।

‘इस धरा का, इस धरा पर सब धरा रह जायेगा ।’

सड़क पर किसी की पिटाई हो रही है ।
पिटने वाले का पापोदय, पीटने वाले निमित्त ।
पर आप क्यों नहीं बने निमित्त ?
आपका पुण्योदय चल रहा था या आपका पुरूषार्थ इतना प्रबल था कि पीटने के Temptation को रोक पाये ।

बुरे काम में निमित्त ना बनें, अच्छे काम में निमित्त जरूर बनें ।

चिंतन

एक राजा ने दो विद्वानों की खूब तारीफ़ सुनी। उसने दोनौं को अपने महल में बुलाया ।
एक विद्वान जब नहाने गया तो राजा ने दूसरे के बारे में पहले से उसकी राय पूंछी ।
पहला विद्वान – अरे ! ये विद्वान नहीं, बैल है ।
ऐसे ही राजा ने दूसरे से पहले के बारे में राय जानी ।
दूसरा विद्वान – ये तो भैंस है ।

जब दौनों विद्वान खाना खाने बैठे तो थालियों में घास तथा भूसा देखकर चौंक पड़े ।
राजा ने कहा – आप दोनौं ने ही एक दूसरे की पहचान बतायी थी, उसी के अनुसार दोनौं को भोजन परोसा गया है ।
दौनों की गर्दन शर्म से झुक गयी ।

रत्नत्रय 2

‘धर’ मतलब है रखना और ‘म’ मतलब है में ।

जब हम स्वयं को स्वयं में रखना शुरु कर देते हैं तो वहां से हम धर्म में प्रवेश कर जाते हैं ।

(कु. अज्ञा खुर्देलिया)

आपको शराब और शर्बत Offer किए जाये तो Selection आपके हाथ में है ।
यदि शराब पी तो नशा आएगा ही, थू थू होगी ही ।

कर्म करने से पहले Choice आपके हाथ में है, करने के बाद फल आपके वश में नहीं है ।

Ten Words………………

  • The Most selfish one – Letter Word……….. “I
  • AVOID IT

  • The Most Satisfying Two – Letter Word……….. “WE
  • USE IT

  • The Most Poisonous Three – Letter Word……….. “EGO
  • OVERCOME IT

  • The Most Used Four – Letter Word……….. “LOVE
  • VALUE IT

  • The Most Pleasing Five – Letter Word……….. “SMILE
  • KEEP IT

  • The Fastest Spreading Six – Letter Word……….. “RUMOUR
  • IGNORE IT

  • The Hardest Working Seven – Letter Word……….. “SUCCESS
  • ACHIEVE IT

  • The Most Enviable Eight – Letter Word……….. “JEALOUSY
  • DISTANCE YOURSELF FROM IT

  • The Most Powerful Nine – Letter Word……….. “KNOWLEDGE
  • ACQUIRE IT

  • The Most Valued Ten – Letter Word……….. “FRIENDSHIP
  • MAINTAIN IT.

    (Mr. Sanjay)

    जो अकल की बात को अकल में बैठा ले, वह अक्लमंद।

    बुद्धू को अकल की बात बताओ तो उल्टा पड़ जाता है ।
    तुम क्यों बता रहे हो ?
    क्या मुझ में अकल नहीं है ?

    क्या हम सब भी गुरूओं/भगवान की बातों को उल्टा नहीं ले रहे ?

    चिंतन

    मोक्षमार्ग दो ही हैं ।
    1. साधना
    2. आराधना

    जब तक साधना नहीं कर पा रहे हो, तब तक आराधना तो करो ।

    आचार्य श्री विद्यासागर जी

    Archives

    Archives
    Recent Comments

    April 8, 2022

    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031