Category: वचनामृत – अन्य
निराकुलता
अतिभाव तथा अतिअभाव दोनों ही आकुलता देते हैं।* समभाव से ही निराकुलता आती है। मुनि श्री प्रमाणसागर जी *(अति-निर्देश भी)।
अहंकार
अहंकार… राजा भोज के दरबार में एक ज्ञानी ने कोरे कागज़ पर बिना कुछ लिखे बताया कि इस कागज़ पर एक सुंदर कविता लिखी है।
बहुलता
पौधे कम खाद देने पर कम मरते हैं, ज्यादा खाद देने पर ज्यादा। शरीर/ संसार के लिये Excess ज्यादा हानिकारक है। मुनि श्री मंगलानन्द सागर
धर्म / अधर्म
अपराध करना अधर्म। उसका फल सहजता/ स्वीकृति के साथ सहना, धर्म। निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी
साधु
साधु का घर दूर है जैसे पेड़ खजूर, चढ़े तो मीठे फल चखे, गिरे तो चकनाचूर। मुनि श्री अजितसागर जी
व्यक्तित्व
वर्तमान के क्रियाकलाप मेरे व्यक्तित्व का सही से निर्धारण नहीं कर सकते। मैं क्या नहीं कर पा रहा हूँ, वह सही निर्धारण करेगा। निर्यापक मुनि
व्यक्ति / गुण
व्यक्तियों से जुड़ोगे तो मोह। गुणों से जुड़ोगे तो धर्म। मुनि श्री प्रमाणसागर जी
धर्म
प्राय: धर्म में आस्था तो होती है, निष्ठा (स्थिरता) नहीं, इसलिए धर्म टिकता नहीं। मुनि श्री मंगलानन्द सागर जी
दानादि
दानादि… देव, शास्त्र, गुरु को। सहयोग……… किसी को भी। भेंट……… अपने से बड़ों को। निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी
शक्ति
सबसे बड़ी शक्तियाँ हैं… इच्छा तथा संकल्प शक्तियाँ। निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी
Recent Comments