यूँ ही नहीं आती ख़ूबसूरती रंगोली में,
अलग-अलग रंगों को एक होना पड़ता है ।

(सुरेश)

प्रभु का रास्ता बड़ा सीधा है और बड़ा उलझा भी….
बुद्धि से चलो तो बहुत उलझा और भक्ति से चलो तो बड़ा सीधा…
विचार से चलो तो बहुत दूर और भाव से चलो तो बहुत पास…
नज़रों से देखो तो कण-कण में और अंतर्मन से देखो तो जन-जन में..

(सुरेश)

विराम देना,,,
पूर्ण विराम देने ।।।
से बेहतर

– निःसंग बन्धु (ब्र.निलेश भैया)

2) 31 मार्च को Accounts close(पूर्ण-विराम) किये जाते हैं ।
हमारा पूर्ण-विराम किसी तारीख़ का मोहताज़ नहीं ।
सो विराम इतने लम्बे व ज्यादा न हों कि जीवन का पूर्ण-विराम जल्दी/ असमय आजाये ।

रोटी खाने से अधिक समय रोटी बनाने में लगता है,
रोटी बनाने से अधिक समय रोटी कमाने में लगता है
और
रोटी कमाने से अधिक समय उगाने में लगता है ।
अतः रोटी खुश हो कर खाएं और खा कर शुकराना ज़रूर करें… कमाने वाले का, बनाने वाले का और उगाने वाले का भी ।

(रजत जैन)

Archives

Archives

April 8, 2022

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930