पूजा करने वालों के आचरण नहीं आता तो पूजा का क्या फायदा ?
पूजा का तभी तक फायदा, जब तक जीवन में आचरण ना आये;
आचरण आने के बाद तो पूजा की ज़रूरत ही नहीं ।

बटुआ उधारी के पैसों से भी फूल जाता है,
हालाँकि आदमी के पास भी सब कुछ उधारी का है/थोड़े समय के लिये है,
पर आदमी तो समझदार है/ निर्जीव बटुआ नहीं है,
वो पैसा आते ही क्यों फूल जाता है !

ना + खून = जिसमें खून ना हो ।
डॉक्टर नाखून देखकर बीमारी का पता कर लेते हैं ।
पर तुम तो नाखून पर Nail Polish लगा आते हो, गुरु तुम्हारी बीमारी नहीं जान पाते ।

आचार्य श्री विद्यासागर जी

स्त्री को …
अर्द्धांगिनी सम्बोधन तो कविओं की भाषा है ।
वे तो अष्टांगिनी हैं, तभी तो साष्टांगिनी हैं ।

आचार्य श्री विद्यासागर जी

सूरजमुखी सूर्य की ओर मुँह करके प्रकाश से ऊर्जा लेते हैं ।
बादल छा जाने पर वह अपने मुँह दूसरे सूरजमुखी फूलों की ओर करके आपस में ऊर्जादेते/लेते हैं ।
क्या हम लोग संकट के समयों में ऐसा नहीं कर सकते ?

डॉ. एस. एम. जैन

Archives

Archives
Recent Comments

April 8, 2022

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930