कर्म गलत/सही होता है ।
कर्मफल गलत/सही नहीं होता,
क्योंकि यह तो किये गये कर्म का फल है, गलत कर्म का गलत फल मिलेगा ही ।

चिंतन

द.अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल test-match में थक जाते थे।
उनके मित्र सिडल ने 2012 से शाकाहार खाना शुरू किया तब से उनकी fitness में चमत्कारिक सुधार हुआ।
इससे प्रेरित होकर मोर्केल ने भी शाकाहार शुरू कर दिया,
अब वे थकते नहीं हैं तथा सबसे तेज गेंद फेंकने वाले स्टेन से भी तेज गेंद फेंकने लगे हैं।

(दैनिक भास्कर…18-2-15)

कब्र पर तो मोमबत्ती जलाई जाती है,
जन्म-दिन पर बुझाते हैं ।
मरणोपरांत नया जीवन प्रकाशित होता है।

(धर्मेंद्र)

जन्म-दिन पर जीवन के एक वर्ष कम होने के प्रतीक स्वरूप मोमबत्ती बुझाई जाती होगी।

एक मित्र के पास बहुत सारी स्वादिष्ट मिठाइयाँ थीं, दूसरे के पास आकर्षक पत्थर ।
दूसरे ने exchange का offer रक्खा।
पहले ने अपनी सारी मिठाइयाँ देदीं, पर दूसरे ने एक अच्छा पत्थर अपने पास छिपा लिया ।
पहला निश्चिंत सोया, दूसरा पूरी रात करवटें बदलता रहा ।

( शुचि )

नदियाँ देती ही रहती हैं इसलिए उनका पानी मीठा होता है।
समुद्र लेते ही रहते हैं इसलिए खारे हो जाते हैं।

देते रहेंगे तो मीठे लगेंगे,
लेते रहेंगे तो खारे ।

(आर.के.गुप्ता)

झुर्रीदार किशमिश लगातार पानी के सम्पर्क में रहने से फूलकर गोलमटोल हो जाती है तथा ऊपर उठ कर पानी की सतह पर तैरने लगती है ,
और पानी में भी किशमिश की मिठास आ जाती है।

चिंतन

Archives

Archives

April 8, 2022

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930