गुरू Coach हैं !
हो सकता है सचिन तेंदुलकर के Coach, खुद बहुत कम रन बना पाते हों, पर सचिन तेंदुलकर को शतक पर शतक बनाने की कला सिखा रहे हैं ।

ड़ा एस. एम. जैन

धर्म की कुछ बातों पर विश्वास नहीं होता !
Homoeopathy पर जो लोग विश्वास नहीं करते वे भी दवा तो लेते हैं और रोग भी दूर होता है ।
दवा लेते रहें तो विश्वास भी आने लगेगा ।
जब विश्वास हो जायेगा तो रोग में फायदा भी ज्यादा होगा ।

चिंतन

रेडियो पर धार्मिक चर्चा सुनते सुनते यदि असावधानीवश सुई जरा सी हिल गयी तो Disturbance आने लगता है ।
धार्मिक क्रियायें करते समय जरा सी असावधानी हुई तो सुई हिलकर संसार के कार्यक्रम पर चली जायेगी ।

आचार्य श्री विद्यासागर जी

एक कौवा हर समय कांव कांव करता रहता था ।
राजा ने उसे पकड़वाकर कीचड़ में फिकवा दिया ।
कौवा – हम तो Mud Bath ले रहे हैं ।
कांटों में फेंका, तो बोला – कान छिदवा रहे हैं ।

खुश रहने का हालात से संबंध नहीं है, यदि हम चाहें तो हर हाल में खुश रह सकते हैं और यदि न चाहें तो किसी हाल में खुश न रहें ।

श्री लालमणी भाई

गोबर गिरकर, उठाते समय भी कुछ ना कुछ अपने साथ लेकर उठता है ।

श्री सौरभ जैन – नोयड़ा

हम उठने की चाह तो रखते हैं फिर गुणों को ग्रहण क्यों नहीं कर पाते !!
इसीलिये उठने के नाम पर गिर रहे हैं।

Archives

Archives
Recent Comments

April 8, 2022

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031