Couplet by Urdu Poet Bashar –
उन्हें कामयाबी में सुकून नज़र आया
तो वो दौड़ते गए,
हमें सुकून में कामयाबी दिखी
तो हम ठहर गए !
ख़्वाईशों के बोझ में बश़र
तू क्या क्या कर रहा है..
इतना तो जीना भी नहीं
जितना तू मर रहा है…!
(डॉ.पी.एन.जैन)
Patience is not simply the ability to wait,
it is how we behave while we’re waiting .
भगवान सिर्फ वहां नहीं है ,जहां हम प्रार्थना करते हैं ;
भगवान वहां भी है, जहां हम गुनाह करते हैं ।
(सुरेश)
तथ्य को जानने की इच्छा से किया गया तर्क, सुतर्क है/करने योग्य है ।
तर्क के लिये किया गया तर्क/सामने वाले को नीचा दिखाने/अपने को सही सिद्ध करने के लिये किया गया कुतर्क है/अवांछनीय है ।
पाप और पाप क्रिया को छोड़ना, व्रत है ;
पुण्य और पुण्य क्रिया को छोड़ना वैराग्य ।
(मंजू)
अभाव दु:खदायी नहीं, अभाव की अनुभूति दु:ख देती है ।
सबसे ज्यादा अभाव में तो साधू रहते हैं, पर ना उनका अभाव उन्हें दु:खी करता है, ना औरों का सद्भाव,
बल्कि ये अभाव ही दूसरों पर प्रभाव ड़ालता है ।
मुनि श्री प्रमाणसागर जी
अंग्रेज़ी के Alphabet में ‘A’ अक्षर पहली बार ‘Thousand’ में आता है ।
वर्णमाला का पहला अक्षर होते हुये भी, कितना धैर्य रखा !
इसीलिए बना Alphabet का सरताज !!
(सुरेश)
बड़े अजीब अकेलेपन से गुजरते हैं, ये खण्डहर भी,,
देखने तो बहुत आते हैं, रहता कोई नहीं..
(डॉ एस.एम.जैन)
रहने दे मुझको यूँ
उलझा हुआ सा तुझमें ,
सुना है…
सुलझ जाने से
धागे अलग-अलग हो जाते हैं ।
(मंजू)
सब्र करना सीख रहा हूँ,
ये सोचकर कि……
बुरे वक़्त का भी बुरा वक़्त आता है !
(सुरेश)
शुद्ध वह जिसका मन शुद्ध हो,
और मन शुद्ध होता है परोपकार से ।
(परोपकार अपना भी ।
सिर्फ अपनों का नहीं, वह तो हिंसक पशु भी करते हैं)
मुनि श्री प्रणम्यसागर जी
पुण्योदय में संकट नहीं आते, पापोदय में यदि धर्म करें तो संकट टलेगा तो नहीं क्योंकि धर्म अन्याय नहीं होने देगा ।
पर भविष्य में पाप कर्म दुहराने की प्रवृत्ति समाप्त कर देता है ।
क्षु. श्री ध्यानसागर जी
पता नहीं कैसे परखता है,
मेरा ईश्वर मुझे..?
इम्तिहां भी मुश्किल ही लेता है,
और फेल भी होने नहीं देता..!
(मंजू)
????????????????????
हम सही हो सकते हैं, लेकिन मात्र हमारे सही होने से सामने वाला ग़लत नहीं हो सकता…!
????????????????????
(सुरेश)
Pages
CATEGORIES
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत – अन्य
- प्रश्न-उत्तर
- पहला कदम
- डायरी
- चिंतन
- आध्यात्मिक भजन
- अगला-कदम
Categories
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- Uncategorized
- अगला-कदम
- आध्यात्मिक भजन
- गुरु
- गुरु
- चिंतन
- डायरी
- पहला कदम
- प्रश्न-उत्तर
- वचनामृत – अन्य
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
Recent Comments