Category: डायरी
पाप / पुण्य
पाप और पाप क्रिया को छोड़ना, व्रत है ; पुण्य और पुण्य क्रिया को छोड़ना वैराग्य । (मंजू)
धैर्य
अंग्रेज़ी के Alphabet में ‘A’ अक्षर पहली बार ‘Thousand’ में आता है । वर्णमाला का पहला अक्षर होते हुये भी, कितना धैर्य रखा ! इसीलिए
अकेलापन
बड़े अजीब अकेलेपन से गुजरते हैं, ये खण्डहर भी,, देखने तो बहुत आते हैं, रहता कोई नहीं.. (डॉ एस.एम.जैन)
प्रभु-प्रीति
रहने दे मुझको यूँ उलझा हुआ सा तुझमें , सुना है… सुलझ जाने से धागे अलग-अलग हो जाते हैं । (मंजू)
सब्र
सब्र करना सीख रहा हूँ, ये सोचकर कि…… बुरे वक़्त का भी बुरा वक़्त आता है ! (सुरेश)
इम्तिहान
पता नहीं कैसे परखता है, मेरा ईश्वर मुझे..? इम्तिहां भी मुश्किल ही लेता है, और फेल भी होने नहीं देता..! (मंजू)
सही / ग़लत
???????????????????? हम सही हो सकते हैं, लेकिन मात्र हमारे सही होने से सामने वाला ग़लत नहीं हो सकता…! ???????????????????? (सुरेश)
अनेकांत
‘8’ का आधा कितना ? ‘4’ और ? अनेकांत लगाओ तो ‘3’ (यदि Vertical आधा करो) । ‘0″ (यदि Horizontal आधा करो तो) ।
आलाप / वार्तालाप
आलाप – कथन पद्धति कम ना ज्यादा कथन की स्पष्टता वार्तालाप – वार्तालाप में कोई सिद्धांत नहीं आपस में आम बातचीत आ. श्री विद्यासागर जी
खुशियाँ
मुठ्ठियों में क़ैद हैं जो खुशियाँ वो बांट दो यारो, ये हथेलियां तो इक दिन वैसे भी खुल ही जानी हैं (सुरेश)
Recent Comments