एक बार गांधी जी General Class में यात्रा कर रहे थे ।
एक गाँव वाला आया और गांधी जी को धक्का मार कर बैठ गया और गाँधी-बाबा का भजन गाने लगा ।

हम भी आत्मा आत्मा का नाम रटते रहते हैं पर अज्ञानतावश आत्मा को पहचानते नहीं ।

भक्ति अंजुरी

आदिनाथ  भगवान का जन्मदिन श्रावकों के लिए विशेष महत्व का है । क्योंकि उन्होंने ही सर्वप्रथम जीवन  चलाने की पद्धति (खेती, व्यापार, कला, रक्षा आदि) सिखाई थी ।

बलवान निमित्त का कर्तव्य है कि वह कमज़ोर निमित्त को झूठ बोलने के लिये मज़बूर ना करे ।
जैसे उधारी वापस ना कर पाने वाले के सामने न पड़े ।

ब्र.नीलेश भय्या

सुख,
व्यक्ति के अहंकार की परीक्षा लेता है,
जब कि…
दुःख,
व्यक्ति के धैर्य की ।

दोनों परीक्षाओं में उत्तीर्ण व्यक्ति का जीवन ही सफल जीवन है !

???? जय जिनेन्द्र देव की ????

???????? सुरेश ????????????

जिओ और जीने दो की सर्वोच्च साधना संलेखना में ही भायी जाती तथा की जाती है ।
(जीवों की रक्षा ना कर पाने पर देह त्याग करके )

मुनि श्री प्रमाणसागर जी

यदि व्यक्ति विवेकी है तो उसे सत्संग की क्या आवश्यकता ?

इस प्रश्न के ज़बाब में गुरु ने जानवरों को बाँधने वाले खूँटे को हिलाने को बोला ।
वह मज़बूत था, हिल नहीं रहा था, पर जानवरों का मालिक आया और उस पर हथौड़ा मारा, तब जानवरों को उससे बाँधा ।
रोजाना मालिक ऐसा ही करता था ।
कारण ?
आज तो खूँटा मज़बूत है पर जानवर उसे ढ़ीला न कर दें ।

(डॉ. अमित राजा)

समर्पण = सम(सत्य)+अर्पण ।
अर्पण का दर्पण से गहरा संबंध है,
दर्पण यानि देखकर कर चलना ।
बीज समर्पण करता है तो वटवृक्ष, बूँद < सागर, जीव < परमात्मा बन जाता है ।

प्रवृत्ति – अहिंसा का पालन,
निवृत्ति – हिंसा छोड़ना,
व्रत – प्रवृत्ति/निवृत्ति में सहायक ।

मुनि श्री प्रमाणसागर जी

डॉक्टरी में एक और महत्वपूर्ण शिक्षा दी जाती है – Case बिगड़ने पर Expert Specialist को कब/समय रहते बुलाना होगा ।

हमको भी यह मालूम होना चाहिये कि कब तक पुरुषार्थ के सहारे रहें और कब गुरु/भगवान की शरण में पहुँचना चाहिये ।

(डॉ. एस. एम. जैन)

Archives

Archives
Recent Comments

April 8, 2022

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930