जो चीजें मन को बहलाती हैं, वे ही मन को भटकाती हैं ।
यदि आपको किसी एक से शिकायत है तो उससे बात कीजिए,
यदि आपको अधिकतर लोगों से शिकायत है तो ख़ुद से बात कीजिए ।
(डॉ.मनीष)
स्पीड ब्रेकर कितना भी बड़ा हो,
गति धीमी करने से झटका नहीं लगता ।
उसी तरह,
मुसीबत कितनी भी बड़ी हो,
शान्ति से विचार करने पर
जीवन में झटके नहीं लगते ।
(शशि)
क्या ज्ञान की कमी से प्रार्थना का प्रभाव कम हो जाता है ?
बच्चों/पशुओं/अल्पबुद्धि के नहीं,
लेकिन जो संसार का ख़ूब ज्ञान रखते हों/ संसार के कामों में चतुर हों पर धर्म के क्षेत्र में पुरुषार्थ की कमी से ज्ञान कम हो तो प्रभाव भी कम होगा ।
प्रकृति का नियम है कि यदि खेत में “बीज” न डाले जाएँ तो कुदरत (Nature) उसे “घास-फूस” से भर देती है ।
उसी तरह से यदि दिमाग में “सकारात्मक-विचार” न भरे जाएँ तो “नकारात्मक-विचार” अपनी जगह बना ही लेते हैं ।
(शिल्पी)
सीधे मुँह वाले कलश में ही दान प्राप्त होता है ।
जिन्हें भगवान पर विश्वास है,उनको ही बहुमूल्य शान्ति/आनंद प्राप्त होता है ।
Prayer is not a “Spare Wheel” you pull out when in trouble,
but it is a “Steering Wheel” which directs the right path throughout.
(Dr.S.M.Jain)
जीने में क्या राहत थी !
मरने में तकलीफ़ है क्या ?
तब दुनिया क्यों हँसती थी ?
अब दुनिया क्यों रोती है ??
~ सागर निज़ामी
(डाॅ.पी.एन.जैन)
किसी को नसीहत के फूल देते वक़्त,
ख़ुद उनकी ख़ुशबू लेना मत भूलिए…।
(सुरेश)
‘तिनका’ हूँ तो क्या हुआ,
‘वज़ूद’ है मेरा,
उड़ उड़ के हवा का ‘रुख़’ तो बताता हूँ…।
(सुरेश)
सम्यक् (सच्चा/पूर्ण) अर्पण/समर्पण हर कहीं करें नहीं,
(सम्यक्) समर्पण करने के बाद, अपने पास कुछ छोड़ें नहीं ।
चिंता घुन है, चिंतन धुन ।
चिंता के आगे चिंतन शुरु होता है ।
चिंता दीवार है, चिंतन द्वार ।
जो बाँधने से बँधे,
और तोड़ने से टूट जाए;
उसका नाम है “बंधन” ।
जो अपने आप बन जाए,
और जीवन भर ना टूटे;
उसका नाम है “संबंध” ।
आज के युग में “मोक्ष” तो संभव नहीं है,
पर मुक्ति संभव है –
कमज़ोरियों/बुराईयों आदि से ।
Pages
CATEGORIES
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत – अन्य
- प्रश्न-उत्तर
- पहला कदम
- डायरी
- चिंतन
- आध्यात्मिक भजन
- अगला-कदम
Categories
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- Uncategorized
- अगला-कदम
- आध्यात्मिक भजन
- गुरु
- गुरु
- चिंतन
- डायरी
- पहला कदम
- प्रश्न-उत्तर
- वचनामृत – अन्य
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
Recent Comments