समय फिसलता नहीं, रेत की तरह मुट्ठी से
फिसलते तो हम हैं, समय की मुट्ठी से,
सिर्फ़ नम बने रहकर ही टिक सकते हैं
हम इस समय की मुट्ठी में ।
(अभिषेक-शिवपुरी)
क्या चीज़ बनायी है !
“धन”
लगभग सभी,
अपने “निधन” तक,
इकट्ठा करने में लगे रहते हैं ।
(नीलम)
मृत्यु के लिए बहुत रास्ते हैं पर….
जन्म लेने के लिए केवल माँ
माँ के लिए क्या लिखूँ ?
माँ ने ख़ुद मुझे लिखा है …
(धर्मेंद्र)
साँस के साथ, अकेला चल रहा था..
साँस गई, तो सब साथ चल रहे थे ।
(डॉ.अमित)
चलो बहाव में नदियों के,
ताकि वे मंज़िल तक पहुँचा दें;
लेकिन बहक न जाना बहाव में, इन हवाओं के,
कि वे अपने लक्ष्य से भटका दें ।
(अभिषेक-शिवपुरी)
The crow and the parrot were both created ugly. The parrot protested and was made beautiful. However, the crow remained content with the will of its “CREATOR”.
Today, the parrot is in cage and the crow flies free…
Behind each incident there is a wisdom, that may be you will never understand.
Therefore …
Never ask “why?” to the “CREATOR/karma”.
(Ekta)
अपना संपूर्ण जीवन देकर
‘पानी’ वृक्ष को
बड़ा करता है…,
इसलिए शायद “पानी” लकड़ी को
कभी डूबने नहीं देती..
माता पिता की भी यही भूमिका है हमारे जीवन में !
(धर्मेंद्र)

(जे. पी. शर्मा)
जैसे संगति और संयम शब्दों में एकरूपता दिखती है,
ऐसे ही संयम निभाने में भी संगति का बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान है।
राह में पड़े पत्थर से भी टकरा जाओ, तो उससे क्षमा माँग लेना,
पत्थर तो कुछ नहीं बोलेगा,
पर तुम इनसान होने का परिचय ज़रूर दे देना ।
(एकता)
चादर से पैर
तभी बाहर आते हैं,
जब
“असूलों” से बड़े
“ख़्वाब” हो जाते हैं ।
(ललित)
हमारी प्रगति क्यों नहीं हो रही ?
हममें अवगुण ही नहीं, गुण भी एक से एक अच्छे हैं/पूर्व में रहे भी हैं;
पर हम उनकी सुरक्षा नहीं कर पाए/उन्हें बढ़ा नहीं पाए ।
इसी लिए जहाँ थे, वहाँ से नीचे चले जा रहें हैं;
क्योंकि किसी भी स्थिति में रुके नहीं रह सकते ।
करुणा बिना किसी निमित्त के भी आती है, जैसे “सुखी रहे सब जीव जगत के…” ।
दया निमित्त से, दीन दु:खी को देखकर ।
Pages
CATEGORIES
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत – अन्य
- प्रश्न-उत्तर
- पहला कदम
- डायरी
- चिंतन
- आध्यात्मिक भजन
- अगला-कदम
Categories
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- Uncategorized
- अगला-कदम
- आध्यात्मिक भजन
- गुरु
- गुरु
- चिंतन
- डायरी
- पहला कदम
- प्रश्न-उत्तर
- वचनामृत – अन्य
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर

Recent Comments