मिट्टी की मूर्तियाँ बनाने वाला कलाकार ईश्वर से कहता है…..
हे प्रभु ! तू भी एक कलाकार है और मैं भी एक कलाकार हूँ,
तूने मुझ जैसे असंख्य बुत बनाकर इस धरती पर भेजे हैं,
और मैंने तेरे असंख्य बुत बना कर इस घरती पर बेचे हैं ।
पर ईश्वर उस समय बड़ी शर्म आती है, जब तेरे बनाए हुए बुत आपस में लड़ते हैं,
और मेरे बनाये हुए बुतों के सामने लोग शीश झुकाते हैं ।
(मंजु)

(Dr.Amit Raja)
भक्त बार बार जन्म माँगता है;
ज्ञानी बार बार जन्म ना मिले, ऐसी भावना भाता है;
चारित्रधारी कुछ भी नहीं माँगता,
पर उसे बिना माँगे मोक्ष प्राप्त हो जाता है ।
चिंतन
साधु संतों की बरसी को पुण्य तिथि कहना ठीक है ।
पर साधारण व्यक्ति के साधारण मरण को वैराग्य या पुण्यवर्धक तिथि कहना चाहिेए ।
समय बहाकर ले जाता है…
नाम और निशान,
कोई “हम” में रह जाता है,
कोई “अहम्” में ।
बोल मीठे ना हों तो हिचकियाँ भी नहीं आतीं,
घर बड़ा हो या छोटा,
अगर मिठास ना हो तो इनसान तो क्या,
चीटीयाँ भी नहीं आतीं ।
(शैलेन्द्र जैन)
We can’t stop troubles from coming towards us.
But
We can make sure that
we do not offer them chairs
to sit on.
(Parul-Delhi)
पानी जब तक हाथ में है तब तक कैसा भी आकार दे दो;
छूटने के बाद क्या आकार लेगा, कोई नहीं जानता ।
श्री रत्नसुंदर जी म.सा.
छोटी उँगली पर पूरा गोवर्धन पर्वत उठाने वाले, श्री कृष्ण, बाँसुरी दोनों हाथों से बजाते थे ।
बस इतना ही अंतर है, पराक्रम और प्रेम में..
प्रेम में पराक्रम ज़्यादा लगता है ।
(मंजु)

(Dr.Amit Raja)
बच्चा समझाने पर भी विषफल वापस नहीं देता है ।
श्री हरिवंश पुराण
अनुभूति का संबंध जाति/पर्याय से नहीं है ;
ज्ञानी को नहीं, अंर्तज्ञानी को होती है ।
मुख्यत: कर्म से वैभव,
धर्म से संतोष और शान्ति ।
सो अन्तरंग में धर्म रखकर कर्म करो,
खटकर्म से दूर रहो ।
पहली कमाई परमार्थ में लगाना चाहिए ।
(जैसे गाय का पहला दूध प्रयोग नहीं करते )
चिंतन
माँ जन्म देती है, सो उपकारी;
गुरु जन्म,जरा,मृत्यु से छुटकारा दिलाने का रास्ता दिखाते हैं, सो परम-उपकारी ।
Pages
CATEGORIES
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत – अन्य
- प्रश्न-उत्तर
- पहला कदम
- डायरी
- चिंतन
- आध्यात्मिक भजन
- अगला-कदम
Categories
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- Uncategorized
- अगला-कदम
- आध्यात्मिक भजन
- गुरु
- गुरु
- चिंतन
- डायरी
- पहला कदम
- प्रश्न-उत्तर
- वचनामृत – अन्य
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
Recent Comments