जो मनमाना करता है,
वो मन माना जाता है।

आचार्य श्री विद्यासागर जी

एक व्यक्ति ने अपने दुश्मन की तीव्र आलोचना एक पत्रिका में बिना अपना नाम दिये छपवा दी।
कुछ दिनों बाद आलोचक पर भारी आर्थिक संकट आ गया।
दूसरे व्यक्ति ने उसकी आर्थिक सहायता की पर अपना नाम नहीं बताया ।
पहले व्यक्ति के नाम न बताने का कारण पूछने पर उसका जबाब था-
तुमने भी तो आलोचना में अपना नाम नहीं दिया था न !

सुख की परिभाषा –
डाक्टर/ बीमार – शरीर की निरोगता
ज्योतिषी – घटनाओं की अनुकूलता
धर्म – परोपकार/ त्याग/तप।

तो सच्चा सुख क्या ?

जो –
1) स्थायी
2) अंत सुखमय
3) लगातार बढ़ने वाला
4) दूसरों को भी सुख देने वाला
हो।

धर्म का प्रभाव क्यों नहीं हो रहा ?

क्योंकि हम जीवन में धर्म का अभाव महसूस नहीं करते हैं ,
इसलिये धर्म जानने/ समझने के भाव नहीं बनते,
बिना भाव के धर्म का प्रभाव कैसे होगा !

पता कैसे चले कि धर्म का प्रभाव हो रहा है ?
जब धर्म स्वभाव बन जाय ।

चिंतन

Archives

Archives
Recent Comments

April 8, 2022

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930