जिस क्रिया से सुख मिले उनसे सकारात्मकता आती है पर सिर्फ अपने को सुख देने वाली से नहीं, पर को भी सुख मिले उससे आती है ।
सच्चा शिष्य वह, जो गुरु का मुख नहीं, पीठ चाहे;
गुरु प्रतिकूल हों, पर शिष्य अनुकूल रहे/उसका अनुसरण करे, बिना गुरु की कृपादृष्टि पाये भी ।
पहले मंत्रों को सिद्ध करके काम करवाते थे,
फिर तंत्र विद्या आयी ;
ये दोनों भावनात्मक थे ।
अब यंत्र की बहुलता है जैसे क्रेन से बड़े बड़े सामान उठाना,
यह द्रव्यात्मक है ।
जो पुण्य से ऊब जाये, वह धर्मात्मा ।
मुनि श्री सुधासागर जी
आकांक्षा बुरी नहीं है, दुराकांक्षा और अतिमहत्वाकांक्षा से बचें ।

(Anju Shelendra)
गुरु के समीप ही नहीं पहुँच पाते, दूर से ही दर्शन होते हैं तो दूरदर्शन पर क्यों ना करें ?
सूर्य दूरदर्शन पर दिखेगा तो पर ताप नहीं मिल पायेगा/उसके तेज का साक्षात अनुभव नहीं कर पाओगे ।
मुनि श्री प्रमाणसागर जी
धर्म की शुरुआत चौके से होती है; इसीलिये पहले घर छोटे, चौके बड़े होते थे ।
प्राय: बीमारियों की जड़ अशुद्ध भोजन ही है ।
अभाव में भी सद्भाव जैसा आनंद ही सच्चा है ।
मुनि श्री विनिश्चयसागर जी
यदि डूबते हुये को बचाने के लिये एक सीढ़ी नीचे उतरना पड़े तो उतरने में पाप नहीं लगेगा ।
(पर बचाने की प्रक्रिया में सीढ़ी से फिसलकर गर्त में मत चले जाना)
मुनि श्री सुधासागर जी
भगवान तो आशीर्वाद देते ही नहीं, गुरु देते हैं;
पर
प्रभाव तभी जब शिष्य की भक्ति में कशिश हो,
तथा भक्ति/विश्वास के अनुपात में ही प्रभाव होता है ।
ढ़ोल बजते ही नाचना न शुरू कर दें, यह तो देख लें कि ढ़ोल जन्म की खुशी के हैं या मातम के !
मुनि श्री प्रमाणसागर जी

(सुरेश)
शमशान जाने पर वैराग्य भाव प्राय: सभी के आते हैं,
पर टिकते इसलिये नहीं क्योंकि वैराग्य का भाव-रूपी-बीज हम बंजर भूमि(धर्म-रूपी-आद्रता का अभाव) में डालते हैं ।
मुनि श्री विनिश्चयसागर जी
Pages
CATEGORIES
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत – अन्य
- प्रश्न-उत्तर
- पहला कदम
- डायरी
- चिंतन
- आध्यात्मिक भजन
- अगला-कदम
Categories
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- Uncategorized
- अगला-कदम
- आध्यात्मिक भजन
- गुरु
- गुरु
- चिंतन
- डायरी
- पहला कदम
- प्रश्न-उत्तर
- वचनामृत – अन्य
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
Recent Comments