एक समुदाय में ब्याज लेना गुनाह है, तो बाकीयों को लेना चाहिए ?
शोषण (सामान्य से ज़्यादा नहीं) नहीं, पोषण (जिसमें दोनों पक्षों का भला हो) हो तो ले सकते हैं ।
ज़हर तो ना दिया, उसने अपने माँ बाप को…
लेकिन वक़्त पर दवा भी ना दी…..
(धर्मेंद्र)
समुद्र बनकर क्या फ़ायदा !
बनना है तो छोटा तालाब बनो;
जहाँ पर शेर भी पानी पिये तो,
गर्दन झुकाकर ।
(रजनी)
???????????????? इनसान के पास जब बहुत रुपया हो जाता है,
तो वह बहुरुपिया हो जाता है । ????
(अभिषेक-शिवपुरी)
क्या अजीब व़क्त आ गया है !
घर को सजाने हम नर्सरी से फूल ले आते हैं,
और
घर के फूल हम नर्सरी में छोड़ आते हैं !!
(डा.अमित राजा)
.jpg)
(Manisha)
“दिल” बड़ा हो तो
“दोस्त” बनते हैं..
और…
“अक्ल” बड़ी हो तो…
“दुश्मन” ।
(ललित)
बहुत ग़ज़ब का नज़ारा है, इस अजीब सी दुनिया का,
लोग बहुत कुछ बटोरने में लगे हैं, खाली हाथ जाने के लिए…
(धर्मेंद्र)
मोह में स्वाभिमान रह नहीं सकता ।
अभिमान को ही स्वाभिमान मान लेते हैं ।
सम्मान की इच्छा रखना अभिमान है,
ऐसे कार्यों से बचना, जिससे अपमानित ना होना पड़े, यह स्वाभिमान है ।
एक शिष्य रोज़ाना पूछता था – आत्मा/परमात्मा प्रत्यक्ष दिखाओ ।
एक दिन, ऊपर से कुछ भारी वस्तु उसके ऊपर आ गिरी, उसके मुँह से आ निकला – “हे प्रभु, बचाओ” ।
गुरु – जिसने पुकारा वह आत्मा, जिसे पुकारा वह परमात्मा ।
दिख गए दोनों !!
.jpg)
(श्रीमति शर्मा)
गुण का सत्कार करें, अवगुण को परिष्कृत करें ।
दु:खों को स्वीकारें, दोषों का प्रतिकार करें ।
भूखे को भोजन, थोड़ी देर को साता देता है,
पर उपवास का महत्त्व समझा दो, तो हमेशा के लिये पीड़ा हर जाती है ।
भगवान की भक्ति में कष्ट नहीं होता बल्कि दु:ख/पीड़ा का हरण हो जाता है ।
भक्ति सहने की शक्ति देती है ।
Pages
CATEGORIES
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत – अन्य
- प्रश्न-उत्तर
- पहला कदम
- डायरी
- चिंतन
- आध्यात्मिक भजन
- अगला-कदम
Categories
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- Uncategorized
- अगला-कदम
- आध्यात्मिक भजन
- गुरु
- गुरु
- चिंतन
- डायरी
- पहला कदम
- प्रश्न-उत्तर
- वचनामृत – अन्य
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
.jpg)
Recent Comments