रेगिस्तान, जंगल चाहे कितने भी विस्तार कर लें, नदी चाहे कितनी ही उफन ले, समुद्र की सीमा पर थम ही जाते हैं ।
The art of conversation is the art of hearing,
as well as of being heard.
घर में आग लग गयी ।
मित्र ने पूछा – क्या-क्या जल गया ?
मेरे अलावा सब कुछ जल गया ।
मित्र – फिर नुकसान क्या हुआ ? सब कुछ तो बच गया है !!
(अरुणा)
पानी को कसकर पकड़ोगे तो वह हाथ से छूट जायेगा,
उसे बहने दोगे तो वह अपना रास्ता स्वयं बना लेगा ।
परिस्थितियों को भी सामर्थ्य से ज्यादा मत पकड़ना,
छोड़ने पर वे स्वयं समाधान ढूँढ लेंगी ।
(अरुणा)
Setting GOALS is the first step for turning the invisible into visible.
जैसे भूतकाल को अनदेखा भूत कहते हैं, ऐसे ही भविष्य भी तो अनदेखा ही है !!
दोनों को ही ज्यादा महत्व दिया तो भूत लग जायेगा ।
धर्म मोबाइल है, धार्मिक क्रियायें चार्जर ।
मोबाइल को बीच-बीच में चार्ज करते रहें और उसका सदपयोग करते रहें ।
ज्ञानी नमस्कार से चमत्कार पैदा करता है ।
पर
यदि चमत्कार से चमत्कृत हो गया तो अज्ञानी ।
विज्ञान साधन देता है, धर्म साधना और साध्य ।
साधन, साध्य प्राप्त करने में सहायक की अहम भूमिका निभाता है ।
चिंतन
गुरु/भगवान के पास दर्शनार्थी नहीं,
शरणार्थी बन कर जाऐं ।
जीवन में अगर आपको आपके किये हुए कार्य का
श्रेय ना मिले तो चिंता मत करना,
क्योंकि आप उस दुनिया में रहते हैं..
जहाँ जलते तो तेल और बाती हैं पर लोग कहते हैं-“दीपक जल रहा है”…!
(डा.अमित)
किसी से अपने जैसे होने की
उम्मीद मत रखिये,
क्योंकि आप अपने सीधे हाथ में किसी का सीधा हाथ पकड़ कर कभी नहीं चल सकते ।
किसी के साथ चलने के लिए
अपने सीधे हाथ में उसका उल्टा
हाथ ही पकड़ना पड़ता है,
तभी साथ चला जा सकता है ।
(आर.के.गुप्ता)
व्यक्ति सोते से घबराकर उठा – “मेरे पेट पर से एक चूहा निकला”
मित्र – पर इसमें घबराने की क्या बात है ?
चूहा ही तो था !!
चूहे ने रास्ता बता दिया है । अभी चूहा निकला है, कल को हाथी निकलेगा ।
सात्त्विक खुराक,
तन को न मिलने से, तन सुस्त हो जाता है;
मन को न मिलने से, मन भ्रष्ट हो जाता है ।
Pages
CATEGORIES
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत – अन्य
- प्रश्न-उत्तर
- पहला कदम
- डायरी
- चिंतन
- आध्यात्मिक भजन
- अगला-कदम
Categories
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- Uncategorized
- अगला-कदम
- आध्यात्मिक भजन
- गुरु
- गुरु
- चिंतन
- डायरी
- पहला कदम
- प्रश्न-उत्तर
- वचनामृत – अन्य
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
Recent Comments