God

God is a circle whose centre is everywhere,
but
circumference nowhere.

आपको जीवन से जो कुछ भी मिले उसे पचाना सीखो…
क्योंकि…
*भोजन* न पचने पर रोग …!
पैसा न *पचने* पर दिखावा …!
बात न *पचने* पर चुगली …!
प्रशंसा न *पचने* पर अंहकार ….!
निंदा न *पचने* पर दुश्मनी …!
राज़ न *पचने* पर ख़तरा …!
दुःख न *पचने* पर निराशा …!
और
सुख न *पचने* पर पाप बढ़ता है…!

(सुरेश)

जिसको कष्ट न मिलने पर कष्ट होता हो, उसे माँ कहते हैं।
महावीर भगवान ने गर्भ में हलन-चलन बंद कर दिया, ताकि माँ को कष्ट न हो, इस घटना से माँ बेहद परेशान हो गयीं।
यह देखकर भगवान ने हिलना-डुलना शुरू कर दिया, तब माँ उस कष्ट को सहती हुई खुश हो गयीं।

मुनि श्री प्रमाण सागर जी

कॉफी हाऊस के मालिक को सिर दर्द हुआ, दवा लेने सामने कैमिस्ट मित्र की दुकान पर गये ।
मित्र के ना मिलने पर पता लगा – उनके सर में दर्द था सो वे सामने वाली दुकान पर कॉफी पीने गये हैं ।

हम सब भी अपने दु:खों की दवा बाहर ही ढ़ूँढ़ते ?

(पारुल – दिल्ली)

Archives

Archives
Recent Comments

April 8, 2022

November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30