जब भी मैं रोया करता,
माँ कहती…
ये लो शीशा,
देख इसमें
कैसी तो लगती है !
रोनी सूरत अपनी,
अनदेखे ही शीशा
मैं सोच-सोचकर
अपनी रोनी सूरत
हँसने लगता ।
एक बार रोई थी माँ भी
नानी के मरने पर
फिर मरते दम तक
माँ को मैंने खुल कर हँसते
कभी नहीं देखा,
माँ के जीवन में शायद
शीशा देने वाला
अब कोई नहीं था ।
सबके जीवन में ऐसे ही
खो जाता होगा
कोई शीशा देने वाला ।
_✍????गुरुवर मुनि श्री क्षमा सागर जी ????
अबके = आज के धनाढ़्य,
तबके = साधु,
न अबके, न तबके = भिखारी ।
ज़िंदगी में सारा झगड़ा ही ख़्वाहिशों का है,
ना तो किसी को ग़म चाहिए….
और
ना ही किसी को कम….।
(धर्मेंद्र)
.jpg)
(Dr.S.M.Jain)
लीज़ पर मिली है ये ज़िंदगी…
रजिस्ट्री के चक्कर में ना पड़ें…।
(सोमेश)
सब कहते हैं कि इनसान में ख़ुदा होता है !
किससे पूछूँ कि ये इनसान कहाँ होता है !!
(मंजु)
Life is from “B” to “D”,
Birth to Death.
But what is between is “C” and “C” is the Choice.
Our life is a matter of choice… live well and it will never go wrong.
In any case…
If Plan “A” doesn’t work….
there are 25 more alphabets.
(Shuchi)
चेहरा देख कर इनसान पहचानने की कला थी मुझमें …..,
लेकिन तकलीफ़ तो तब हुई जब इनसानों के पास चेहरे बहुत निकले ।
(शशि)
यूँ ही एक छोटी सी बात पे,
ताल्लुकात पुराने बिगड़ गए,
मुद्दा ये था कि सही “क्या” है ?
और वो सही “कौन” में उलझ गए ।
(मेहुल)
समय फिसलता नहीं, रेत की तरह मुट्ठी से
फिसलते तो हम हैं, समय की मुट्ठी से,
सिर्फ़ नम बने रहकर ही टिक सकते हैं
हम इस समय की मुट्ठी में ।
(अभिषेक-शिवपुरी)
क्या चीज़ बनायी है !
“धन”
लगभग सभी,
अपने “निधन” तक,
इकट्ठा करने में लगे रहते हैं ।
(नीलम)
मृत्यु के लिए बहुत रास्ते हैं पर….
जन्म लेने के लिए केवल माँ
माँ के लिए क्या लिखूँ ?
माँ ने ख़ुद मुझे लिखा है …
(धर्मेंद्र)
साँस के साथ, अकेला चल रहा था..
साँस गई, तो सब साथ चल रहे थे ।
(डॉ.अमित)
Pages
CATEGORIES
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत – अन्य
- प्रश्न-उत्तर
- पहला कदम
- डायरी
- चिंतन
- आध्यात्मिक भजन
- अगला-कदम
Categories
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- Uncategorized
- अगला-कदम
- आध्यात्मिक भजन
- गुरु
- गुरु
- चिंतन
- डायरी
- पहला कदम
- प्रश्न-उत्तर
- वचनामृत – अन्य
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर

Recent Comments