Category: डायरी
ध्यान / सेवा
November 11, 2019
ध्यान का अर्थ है…भीतर से मुस्कुराना, और सेवा का अर्थ है…इस मुस्कुराहट को औरों तक पँहुचाना.. (सुरेश)
शुद्धता
November 10, 2019
शुद्धता तो होती है विचारों में, आदमी कब पवित्र होता है ! फूलों में भी कीड़े पाये जाते हैं, पत्थरों में भी हीरे पाये जाते
जीवन का रहस्य
November 9, 2019
जीवन का रहस्य यही है कि…. सुखों से सटो मत और दुखों से हटो मत| (अनुपम चौधरी)
कर्म
November 4, 2019
कर्म तो निर्जीव होते हैं, उन्हें ठीक करने के लिये क्या करें ? “करनी” ठीक करें, कर्म अपने आप ठीक हो जायेंगे ।
धर्म-श्रवण
November 1, 2019
धर्म-श्रवण निर्लोभी से ही सुनें, निर्मोही होकर/निर्लोभी बनने के लिये ।
लक्ष
October 29, 2019
अगर व्यक्ति को पता न हो कि किस ओर जाना है, तो उसे हवा की हर दिशा अपने विरुद्ध लगेगी ।
भूल / भगवान
October 28, 2019
“भूल” और “भगवान” मानों तो ही दिखेंगे । (जब मानोगे कि भगवान महावीर ने आज के दिन पावापुर से मोक्ष प्राप्त किया था) ???????? अनुपम
Recent Comments