राजा को चंदन की लकड़ी में, रंक को कंडों में जलाया जाता है ।
पर दोनों की राख एक सी, न चंदन वाली में सुगंध, न ही कंडों वाली में दुर्गंध ।
मुनि श्री प्रमाणसागर जी
लोगों के काम आते रहिये…
क्योंकि ,
क़ुदरत का एक उसूल है कि जिस कुँए से लोग पानी पीते रहते हैं,
वो कभी सूखता नहीं है …
(सुरेश)
जिससे जितनी बातें करते हो, उससे उतना ही प्रेम हो जाता है ।
भगवान/गुरु से कभी बातें की ?
मुनि श्री अविचलसागर जी
अव्यवस्थित –

व्यवस्थित –

कौन सा पसंद आया ?
आप कौन से हैं ?
आशिस् = कल्याण
वाद = कथन
आशीः + वाद = आशीर्वाद
ज्ञान का अजीर्ण, घमंड ।
तप का क्रोध ।
आचार्य श्री विद्यासागर जी
पहले गुरुकुल (गुरु के कुल) में जाते थे, वैसे ही संस्कार पाते थे ।
आज स्कूल (ईशु के कुल) में जाते हैं, संस्कार कैसे पा रहे हैं !
हथेली तब भी छोटी थी,
हथेली अब भी छोटी है,
पहले खुशियां बटोरने में, चीजें छूट जातीं थीं ,
अब चीजें बटोरने में खुशियां, छूट जातीं हैं !
(सुरेश)
????????????????????????
मौत के डर से ही सही,…..
ज़िन्दगी को फुर्सत तो मिली…..
सड़कों को राहत…….
और घरों को रौनक तो मिली….
प्रकृति, तेरा रूठना भी ज़रूरी था…
इंसान का घमंड टूटना भी ज़रूरी था..
हर कोई ख़ुद को ख़ुदा समझ बैठा था..
ये शक दूर होना भी ज़रुरी था..!
????????????????????????
जानवर दूसरों के बच्चों का निवाला छीनकर अपने बच्चों को नहीं खिलाते। हिंसक जानवर भी एक जानवर को मार कर कई दिनों तक शिकार नहीं करते।
सिर्फ़ आदमी ज़िंदगी भर सुबह से शाम दूसरों का निवाला छीन-छीन कर अपना तथा अपने बच्चों का भरण-पोषण करता है।
चिंतन
मुझे कहाँ मालूम था कि …
सुख और उम्र की आपस में बनती नहीं…
कड़ी मेहनत के बाद सुख को घर ले आया..
तो उम्र नाराज़ होकर चली गई…
(सुरेश)
किसी को रोकने के 2 प्रकार –
1. समझाने से
2. मिट* जाने से
मुनि श्री सुधासागर जी
* या तो ख़ुद के मिटने के बाद या समझाने वाले के मिटने के बाद ।
भले ही दूर,
निकट भेज देता,
अपनापन ।
आचार्य श्री विद्यासागर जी
कर्मोदय… बिल से निकला हुआ सांप है; छेड़ा, तो डसा !
शरीर पर से निकल रहा हो, तो भी शांति से निकलने देना, वरना लेने के देने पड़ जायेंगे !
चिंतन
Pages
CATEGORIES
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत – अन्य
- प्रश्न-उत्तर
- पहला कदम
- डायरी
- चिंतन
- आध्यात्मिक भजन
- अगला-कदम
Categories
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- Uncategorized
- अगला-कदम
- आध्यात्मिक भजन
- गुरु
- गुरु
- चिंतन
- डायरी
- पहला कदम
- प्रश्न-उत्तर
- वचनामृत – अन्य
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
Recent Comments