बच्चों को राजकुमार मानो/राजकुमारों की तरह परवरिश करो, चलेगा ।
पर राजा मत मान लेना वरना वे ख़ुद तो सैनिक ही बन पायेंगे और माता-पिता उनके सेवक !
गौरव – चिंतन
मन का Waste बचाकर,Invest करो ।
Object से हटकर, Subject पर जाओ ।
Object तो एक के बाद एक आते ही रहते हैं, उनमें हम Subject ही भूल रहे हैं ।
मुनि श्री प्रणम्यसागर जी
यदि कोई नहीं सुधरता, छोड़ दें ।
पर किसी को बिगाड़ने (आदतें खराब करके) में निमित्त तो ना बनें ।
चिंतन
पतली पगंडडी पर दो बकरियां आमने-सामने आ गयीं ।
एक बैठ गयी, दूसरी उसके ऊपर से निकल गयी ।
वरना एक या दोनों गिरतीं/गिराईं जातीं ।
मुनि श्री सुधासागर जी

संघ की आर्यिका माताओं के दीक्षा-दिवस पर आर्यिका विज्ञानमति माता जी अपनी दीक्षा के समय के भावों को व्यक्त करते हुए कहा… “उस समय मुझे लग रहा था कि मेरी वृद्धावस्था सी आ गयी है । संयम तो 8 वर्ष पर लेना चाहिए था । 14 वर्ष असंयम में बिगाड़ दिये ।”
समय से पहले फल चखने का भाव न करें ।
क्योंकि अधपका फल स्वादिष्ट नहीं, स्वास्थ्यवर्धक भी नहीं तथा उसमें हिंसा (जीवराशि) ज्यादा ।
ताप (तप) से पकाने पर लाभदायक ।
(इसीलिये जबलपुर के अस्पताल का नाम “पूर्णायु” रक्खा है)
आचार्य श्री विद्यासागर जी
धर्म-यात्रा में संतोष नहीं करना, वरना प्रगति रुक जायेगी ।
पर असंतोष भी नहीं, वरना निरूत्साहित हो जाओगे/दु:खी होओगे, जिससे कर्मबंध होगा ।
जैसी स्थिति ऊंचे पहाड़ पर चढ़ते समय आधी चढ़ायी के बाद होती है ।
चिंतन
आचार्य श्री विद्यासागर जी का बुखार उपचार करने पर भी कई दिनों से उतर नहीं रहा था ।
उनके गुरु आचार्य श्री ज्ञानसागर जी ने उन्हें अपने कमरे में सुलाया ।
अगले दिन से बुखार नहीं आया ।
मुनि श्री प्रणम्यसागर जी
जीवन में रंगत लानी हो तो,
संगत और पंगत पर ध्यान दें ।
आस्था से वास्ता बनाये रखो,
रास्ता मिल ही जायेगा ।
वक़्त-वक़्त पर* उन्हें न भूलें…
1) जिनसे बचना है
2) जिनसे संरक्षण होता है
3) जो हमारी प्रगति में बाधक हैं
* वक़्त-वक़्त पर – मौका/परीक्षा आने पर
आचार्य श्री विद्यासागर जी
दौड़-धूप, यानि धूप में दौड़ना ।
धूप होती है सीमेंट के जंगलों में ।
गांवों में सुकून है, वहाँ किसान संग्रह के पीछे नहीं भागता, संग्रह करेगा तो नाश हो जायेगा (अनाज सड़ जायेगा) ।
आचार्य श्री विद्यासागर जी
चढ़ता सूरज सुंदर लगता है ।
दोपहर का तेजस्वी/पसीना निकाल देता है/उसके सामने सब सिर झुकाते हैं ।
शाम को भाव होते हैं – “डूब मरो”
श्री लालमणी भाई-चिंतन*
* ख़ुद की ढलती उम्र में
Pages
CATEGORIES
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत – अन्य
- प्रश्न-उत्तर
- पहला कदम
- डायरी
- चिंतन
- आध्यात्मिक भजन
- अगला-कदम
Categories
- 2010
- 2011
- 2012
- 2013
- 2014
- 2015
- 2016
- 2017
- 2018
- 2019
- 2020
- 2021
- 2022
- 2023
- 2024
- 2025
- 2026
- News
- Quotation
- Story
- Uncategorized
- अगला-कदम
- आध्यात्मिक भजन
- गुरु
- गुरु
- चिंतन
- डायरी
- पहला कदम
- प्रश्न-उत्तर
- वचनामृत – अन्य
- वचनामृत – मुनि श्री क्षमासागर
- वचनामृत-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण – मुनि श्री क्षमासागर
- संस्मरण – अन्य
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर
- संस्मरण-आचार्य श्री विद्यासागर

Recent Comments