Category: डायरी
बोल
August 9, 2019
पशु बोल नहीं सकते इसलिये दुःख सहते हैं । इंसान के बोलने पर संयम नहीं है, इसीलिये दुःख को निमंत्रण देते हैं ! ???????????????????????? जय
सुख / दुःख
August 8, 2019
मैंने दिया है, मुझे पाना है- यह भाव दुःख का रास्ता है। मैंने पाया है, मुझे देना है- यह भाव सुख का रास्ता है। (मंजू)
समता
August 6, 2019
समतल भूमि पर चलना आसान, समतल खेत में पैदावार अधिक । समता भाव से परिवार, देश भी सुचारू रूप से चलते हैं ।
सत्य / असत्य
August 4, 2019
सत्य सूली पर चढ़कर (मृत्यु के बाद) भी जीवित रहता है, असत्य सिंहासन पर बैठकर भी अमर नहीं होता ।
प्रेम / मोह
August 3, 2019
प्रेम समरसता से साथ रहना, मोह जिसके बिना न रहा जाय । मुनि श्री प्रमाणसागर जी
सुनना / सुनाना
August 1, 2019
सुन लेने से कितने सारे सवाल सुलझ जाते हैं, सुना देने से हम फिर से वहीं उलझ जाते हैं ! (सुरेश)
Recent Comments