Category: डायरी
धर्म और इच्छाशक्ति
December 9, 2017
जितना धर्म करोगे, उतनी इच्छाशक्ति बढ़ेगी । साधु कुछ समय पहले हमारी जैसी शक्ति वाले ही थे ना !!
चरण-चिन्ह
December 5, 2017
चरण नहीं, चरण-चिन्ह पूजे जाते हैं, क्योंकि वे ही मोक्ष-मार्ग को चिन्हित करते हैं ।
शुभ / अशुभ विचार
December 4, 2017
शुभ विचार आयें तो संकल्प ले लो, अशुभ आयें तो आलम्बन बदल लो ।
ज़माना
December 3, 2017
अपने गुनाहों पर सौ पर्दे ड़ाल कर, हर शख्स कहता है – “ज़माना ख़राब है” (जे.पी.शर्मा)
पुण्य
December 2, 2017
किनका पुण्य ज्यादा, भारतीयों का या अमेरिकन का ? पुण्य भोग अमेरिकन ज्यादा रहे हैं, कमा भारतीय ज्यादा रहे हैं ।
इच्छा / आशा
December 1, 2017
इच्छा नहीं, आशा रखें, इच्छा दु:ख का कारण है, आशा विषम परिस्थितियों में सकारात्मकता प्रदान करती है ।
नर्म मिजा़जी
November 30, 2017
ये नर्म मिजा़जी ही है, कि फूल कुछ नहीं कहते !.. वरना कभी दिखलाइये, कांटों को मसलकर….!! (मंजु)
ज्ञानी / विद्वान
November 29, 2017
ज्ञानी शरीर और आत्मा के भेद को जानता/मानता है, उलझाता नहीं/सुलझाता है,बिखरे को समेटता है; पर विद्वान नहीं ।
Recent Comments