Category: डायरी
दु:ख / दोष
March 19, 2017
बड़ा परिवार, घर छोटा – दु:ख का कारण, छोटा परिवार, घर बड़ा – दोष का कारण ।
वैराग्य
March 18, 2017
बुद्ध ने एक रोगी, वृद्ध और एक मृत को देखा और वे प्रबुद्ध हो गये, हम रोज़ देखते हैं, हमें वैराग्य क्यों नहीं हो रहा
मंदिर
March 17, 2017
जो मंदिर से जुड़ता है, वो सिर्फ़ धर्म से ही नहीं, अपितु समाज और अपनी संस्कृति से भी जुड़ा रहता है ।
धर्म
March 16, 2017
धर्म ना कुछ देता है, ना कुछ लेता है, बस मिलने/छिन जाने पर स्थिरता देता है ।
मर्यादा / सीमा
March 14, 2017
मर्यादाओं का वहन बाह्य है, ज़रूरी है, पर अपने को सीमित ना करें, यह आन्तरिक प्रक्रिया है, नुकसानदेह है क्योंकि आपकी क्षमताऐं तो असीमित हैं
समस्या / समाधान
March 13, 2017
समस्या का समाधान … बलवान – शक्ति से, पर बाह्य, अस्थायी । बलहीन – भक्ति से, आन्तरिक, बाह्य भी और स्थायी ।
पाप / अपराध
March 11, 2017
पाप का प्रकटीकरण अपराध है । अपराध बाह्य है, इस पर नियंत्रण देश का कानून करता है । पाप आन्तरिक है/निजी है तथा इस पर
Recent Comments